पाकुड़, सितम्बर 28 -- पाकुड़। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर वृहद स्वच्छता अभियान सह श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पाकुड़िया प्रखंड के दुर्गापुर जलाशय (डैम) एवं सिदपुर गरम कुंड, हिरनपुर प्रखंड के लंगटा मशान मंदिर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लीलातरी झरना व कंचनगढ़ गुफा तथा महेशपुर प्रखंड के भौरीकोचा मंदिर परिसर में व्यापक श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और श्रमदान में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: चुटोनाथ मंदिर के आसपास चला स्वच्छता अभियान कहा कि पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी सामूहिक ...