लखनऊ, मार्च 31 -- -पर्यटन विभाग ने कुल 1801.30 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के सापेक्ष लगभग 96 प्रतिशत स्वीकृति -संस्कृति विभाग में 200 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के सापेक्ष, लगभग 93.48 प्रतिशत की स्वीकृतिलखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत पर्यटन विभाग ने 96 फीसदी और संस्कृति विभाग ने 93 फीसदी बजट खपा दिया है। इससे पहले मंगलवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक कर वित्तीय स्वीकृतियों, आवंटन और व्यय की स्थिति का आकलन करते हुए पारदर्शी और समयबद्ध बजट उपयोग के निर्देश दिए थे।पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 1801.30 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के सापेक्ष विभाग द्वारा 1729.22 करोड़ रुपये की लगभग 96 प्रतिशत स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, संस्कृति विभाग के बजट...