कटिहार, मार्च 3 -- सालमारी, एक संवाददाता। गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा है कि यह राज्य का प्राचीनतम एवं ख्याति प्राप्त धर्मस्थल है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा यहां पर्यटकीय संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिस से इस मंदिर के श्रद्धालुओं को काफी सुविधा प्राप्त होगी।लेकिन अभी भी कुछ मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...