सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर,संवाददाता कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि के प्रति नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगने और उनका वेतन रोकने के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया।जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव की ओर से लगातार जिले का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शत- प्रतिशत कार्य को पूरा करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता की पीठ थपथपाई। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन के कार्यों की होगी जांच: जयवीर सिंह प्रभारी मंत्री ने बीएसए को गुणवत्ता पूर्ण शिक्ष...