पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने समस्याओं पर चर्चा की
फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में गुरुवार को हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी उचित मांगों को सरकार तक पहुंचा कर उन्हें पूरा करवाना भारतीय मजदूर संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पर्यटन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से कराया जाएगा। संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की असली ताकत है। इस बैठक में हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.