रामगढ़, जून 22 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उपायुक्त पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने पिछले बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन नहीं उपस्थित करने पर नाराज़गी व्यक्त किया।साथ ही जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ समेत खेल तथा पर्यटन कार्यालय के सारे कर्मियों का सैलरी बंद करने का आदेश दिया। जब तक पिछले बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन अप्राप्त है, इसीलिए सभी का अनुपालन प्रतिवेदन देंगे उसके उपरान्त ही वेतन दिया जाएगा। इसके बाद विधायक ममता देवी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जिले में पर्यटन विकास की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में रजरप्पा, पतरातू लेक रिसॉर्ट, महामाया मंदिर मायाटुंगरी, कैथा शिव मंद...