गया, जून 12 -- बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी व सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने पारंपरिक खादा भेंटकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित किया। साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की और कुछ पल साधना में व्यतीत किया। इस दौरान मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, भिक्षु डॉ. दीनानंद, भिक्षु चालिंदा सहित अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने सूत्रपाठ कर मंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने मंदिर परिसर के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि महाबोधि मंदिर को विश्वभर के करोड़ों बौद्ध श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र...