आगरा, मार्च 27 -- प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति मंत्री और प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 30 मार्च को आएंगे। वह यहां पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास और जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे। पर्यटन मंत्री 30 मार्च को सुबह 11:30 बजे जैन मंदिर एत्मादपुर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12:30 बजे सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों व भाजपा एवं अन्य सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर एक बजे जनपद की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री दो बजे नवनिर्मित सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारि...