मधेपुरा, सितम्बर 30 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता बाबा नगरी सिंहेश्वर को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मंगलवार को सुप्रसद्धि बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा सिंहेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की।पूजा के बाद मंदिर न्यास समिति के वरीय सदस्य विजय कुमार सिंह, योग नारायण राय, हरेंद्र मंडल, रोशन कुमार ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर सहित अन्य सदस्यों तथा भाजपा नगर अध्यक्ष वष्णिु शर्मा ने मंत्री का मिथिला की परंपरा के अनुसार स्वागत किया। पर्यटन मंत्री ने सिंहेश्वर में पर्यटन विभाग की ओर से 90.27 करोड़ की लागत से चल रही विभन्नि विकास योजनाओं की वस्तिृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- सुपौल : पर्यटन मंत्...