पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सोमवार को पूर्णिया प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध मां पूरण देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत रूप से मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मां पूरण देवी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे में यहां मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण ...