लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हिंदी रंगमंच दिवस के मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी पहुंचकर जीर्णोंद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही छात्रों के साथ संवाद कर इस ऐतिहासिक संस्थान की विरासत को भी नई ऊर्जा देने का संदेश दिया। अकादमी में बीएम शाह प्रेक्षागृह और थ्रस्ट सभागार में काम किया जा रहा है।मंत्री ने अकादमी परिसर में ऑडिटोरियम और क्लासरूम के फिनिशिंग कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही रंगमंडल की प्रस्तुति का भी जायजा लिया और कलाकारों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। 5 अप्रैल को इस भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इस दौरान अकादमी के अध्यक्ष रातिशंकर त्रिपाठी ने मंत्री...