हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को ऋषिकुल मैदान स्थित निशुल्क पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के शिविर में कुछ कमियां पाई गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीमीटर नहीं रखने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि बिना ऑक्सीमीटर के जांच कैसी। जो यात्रा पर जा रहे हैं उनको सांस लेने में कोई परेशानी तो नहीं है इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण केंद्र में व्यवस्थाएं अच्छी हैं। लाखों की संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक देश विदेश से 4,07962 चारधाम यात्रा में पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया निशुल्क पंजीकरण ...