पर्यटन मंत्री ने अग्नि पीड़ित परिवारों में बांटी सहायता राशि का चेक
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी के गांवों में बीते दिनों आग से तबाह हुए अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच शनिवार को पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सरकारी सहायता राशि का चेक वितरित किया। छाजन हरिशंकर पश्चिमी पंचायत के छाजन खरियार गांव में चंद्रिका महतो, लालजी महतो, माको देवी तथा मोहम्मदपुर मुबारक पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में धर्मशिला देवी, बेबी देवी, कांति देवी, शीला देवी एवं कुनकुन देवी का घर बीते दिनों आग लगने से जल गया था। इन तमाम प्रभावित परिवारों को आपदा राहत कोष से 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। मौके पर अंचल अधिकारी अनिल कुमार संतोषी, उपमुखिया जितेंद्र ठाकुर, शिवचंद्र चौधरी, रवि रोशन, अमित कुमार, प्रमोद साह, अरविंद सिंह, शशिभूषण सिंह, रमेश महतो, धनेश्वर महतो, विकास महतो आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.