गोंडा, अगस्त 7 -- गोण्डा, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव सभागार, देवीपाटन मंडल गोण्डा में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की। उन्होंने मंडल में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बलरामपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष, मनकापुर, कटरा बाजार, करनैलगंज और गौरा विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, देवीपाटन मंडल की आयुक्त, जिलाधिकारी, गोण्डा सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि, कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की ...