वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्णा सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम भी गए। यहां बाबा का दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। दर्शन के बाद डॉ. कृष्णा ने धाम की भव्यता निहारी। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुगमता तथा श्रद्धालु सेवाओं पर चर्चा की। डॉ. कृष्णा ने कुम्भेश्वर महादेव मंदिर के भी दर्शन किए। धाम स्थित सत्यनारायण जी विग्रह के समीप नव-निर्मित कक्ष में स्थापित पंचबदन प्रतिमा के दर्शन एवं आरती कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने धाम की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.