आगरा, दिसम्बर 3 -- प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फार्म स्टे योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सरकार की होम स्टे याजना में तीर्थ नगरी सोरों के दो लोगों ने प्रस्ताव पर्यटन विभाग को सौंपे हैं। पर्यटन विभाग इन प्रस्तावों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। अलीगढ़ के रीजनल पर्यटन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेड एंड ब्रेकफास्ट व तीर्थ क्षेत्र में में होम स्टे योजना लागू की है। जिसमें सरकार प्रस्ताव देने वालों को सब्सिडी भी प्रदान करेगी। तीर्थ नगरी सोरों में दो प्रस्ताव अभी तक होम स्टे के लिए आए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी इस योजना में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी का अभाव इसमें रुचि नहीं लेने की बड़ी वजह...