पर्यटन परियोजनाओं में देरी से डीएम खफा, ठेकेदारों पर अर्थदंड
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, हिटी। पर्यटन की विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति से डीएम सत्येंद्र कुमार खफा दिखे। उन्होंने शुक्रवार को संबंधित ठेकेदारों पर अर्थदंड लगाने का निर्देश दिया। कहा कि गंगा घाटों के पुनर्विकास और अस्सी घाट का जीर्णोद्धार तेजी से किया जाए। कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक में डीएम ने कई बिंदुओं पर मंथन किया। कुंवार में काली मंदिर, भैरवनाथ तालाब, अजगरा में शिवमंदिर, कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्विकास में देरी का कारण पूछा। उचित कारण नहीं मिलने पर वह नाराज दिखे। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों पर अर्थदंड लगाने का निर्देश दिया। लमही में मुंशी प्रेमचंद का आवास संग्रहालय के रूप में विकसित करने में उत्पन्न बाधाएं शीघ्र दूर कर काम पूरा करने का निर्देश दिया। सारनाथ पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.