गुड़गांव, जून 5 -- सोहना, नरेश कुमार । पर्यटन निगम को अपनी नौ एकड़ जमीन को अवैध निर्माणों से मुक्ति नहीं मिली। अवैध निर्माण पहाड़ी पर होने के कारण गिराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तीसरे दिन करीब 35 मकानों को ही ध्वस्त किया गया। बाकी मकानों पर शनिवार को भी तोड़फोड़ होगी। शहर के वार्ड 13 स्थित हरियाणा पर्यटन निगम अपनी नौ एकड़ जमीन को तीसरे दिन भी अवैध कब्जा मुक्त नहीं करा सका। शुक्रवार को पॉकलैंड मशीन खराब होने के कारण जेसीबी से अधिक ऊंचाई पर बने मकानों को ध्वस्त करने में समय लगा। धरातल से 250 से 300 फीट की ऊंचाई पर अवैध निर्माण को गिराने में समय लगा। यह भी पढ़ें- चेनारी में दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर तीसरे दिन दस जेसीबी और एक पॉकलैंड मशीन को अवैध निर्माणों को गिराने में लगाया गया। अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवा...