देहरादून, अप्रैल 13 --  पर्यटन नगरी में जाम की समस्या विकराल रूप ले रही है। इसका खामियाजा आम नागरिकों सहित पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। जाम लगने का सबसे प्रमुख कारण रोड किनारे खड़ी स्कूटियां व निर्धारित समय के बाद माल रोड पर घूम रहे माल वाहक है ं।कैंपटी फॉल जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगा रहा l पहले तो केवल वीकेंड पर जाम लगता था लेकिन अब तो हर दिन शहर के विभिन्न स्थलों पर लोग जाम से जूझते रहते हैं। इसके कारण पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात यह है कि पैदल चलने वालों को भी निकलने का स्थान नहीं मिलता। शहीद भगत सिंह चौक पर तो हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिसका प्रमुख कारण चौराहा होने के साथ इसके आस पास  संपर्क मार्गों पर स्कूटियां को खड़ी करना है। भगत सिंह चौक से मालरोड को जाने वाला मार्ग हो या तिलक...