देहरादून, जुलाई 16 -- मसूरी। संवाददाता  पर्यटन नगरी मसूरी में मधुबन आश्रम मुनि की रेती ऋषिकेश के तत्वाधान में पांचवी बार भव्य भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने यात्रा के दौरान भजन कीर्तन पर नृत्य किया। श्रद्धालु रास्ते भर झाडू लगाने के साथ ही श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सी से खींच कर पुण्य के भागीदार बने।भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मसूरी के सनातन धर्म मंदिर लंढौर से निकाली गयी। रथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान बलराम, कृष्ण व सुभद्रा की मूर्तियों की पूजा अर्चना की गई। 56 प्रकार का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को रथ पर सवार किया गया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: रथ यात्रा सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा रथयात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, शहीद स्थल व मालरोड होते हुए गांधी चौक पर...