बांका, मार्च 12 -- बौंसी। निज संवाददाता पर्यटन नगरी बौंसी के नगर पंचायत क्षेत्र में आज तक फल एवं सब्जी की स्थायी हाट या मंडी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसका नतीजा यह है कि बौंसी बाजार में भागलपुर-हंसडीहा नेशनल हाईवे के किनारे ही फल और सब्जी की अस्थायी दुकानें लगती हैं। सड़क किनारे दुकानें लगने के कारण जहां एक ओर दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वहीं दूसरी ओर दिनभर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। बौंसी को नगर पंचायत का दर्जा मिले तीन वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों को उम्मीद थी कि नगर पंचायत बनने के बाद सब्जी और फल विक्रेताओं के लिए एक स्थायी मंडी या हाट की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। बौंसी बाजार के मुख्य रूप से महावीर मंदिर चौक बस स्टैंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.