नैनीताल, अगस्त 12 -- भवाली। पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ नैनीताल के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने जिले में पर्यटन को मौसमी गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय, वर्षभर योजनाबद्ध तरीके से पर्यटन गतिविधियां और विभिन्न आयोजन संचालित किए जाने की मांग की है। कहा कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। सेमवाल ने कहा कि नैनीताल जिला पर्यटन के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन वर्षभर पर्यटन गतिविधियां संचालित नहीं होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं बन पाते हैं। रोजगार के अभाव में स्थानीय उद्यमी और कुशल-अकुशल युवा दूसरे शहरों व राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: जिले के होटल-रिजॉर्ट का पंजीकरण नवीनीकरण अनिवार्य नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, मुक्ते...