पर्यटन क्षेत्र में आधुनिकीकरण और वैल्यू एडिशन की जरूरत : राज्यपाल
नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को लोक भवन में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन और बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। जिसमें उन्होंने शहर में पर्यटकों के लिए सुविधाओं और अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव लिए। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल का प्राकृतिक सौंदर्य और झील देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। नैनीताल में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है, इस ओर सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन क्षेत्र में मॉर्डनाइजेशन और वैल्यू एडिशन किए जाने का सुझाव दिया। रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.