प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने शृंग्वेरपुर में निर्माणाधीन निषादराज गुह्य सांस्कृतिक केंद्र को बजट में प्राथमिकता दिए जाने तथा तीव्र गति से कराए जा रहे निर्माण कार्य पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। योगेश गोयल ने कहा कि श्रृंगवेरपुर के पर्यटन बनने से स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और रोजगार को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, राजकुमार केसरवानी, अभिषेक केसरवानी, पीयूष पांडेय, रोशनी अग्रवाल, मनोरमा गोस्वामी, अधिवक्ता मनोज गोस्वामी, हर्ष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...