अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। अमरोहा का ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम जल्द ही पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा। प्रदेश सरकार ने बजट में नमामि गंगे के बजट में बढ़ोत्तरी की है। इस ओर आम लोगों की उम्मीदें भी जग गई हैं। तिगरी समेत ब्रजघाट पर व्यवस्थाओं संग सफाई आदि सभी व्यवस्थाओं के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद इसके बाद जगी है। दोनों स्थानों को तीर्थ नगरी की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है। इस बावत मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने बताया कि तिगरी व ब्रजघाट दोनों ही स्थान अमरोहा समेत आसपास कई राज्यों के श्रद्धालुओं की भी विशेष आस्था का केंद्र हैं। सरकार दोनों ही स्थानों के कायाकल्प को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दावा किया कि जल्द ही दोनों स्थानों पर रिकार्ड विकास कार्य कराते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.