रांची, मार्च 12 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा ने झारखंड के प्रमुख जलप्रपातों में कार्यरत पर्यटन कर्मियों की समस्याओं को विधानसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड पर्यटन विकास निगम द्वारा नियुक्त स्थानीय ग्रामीण कर्मचारी हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल, लोध फॉल, पंचघाघ जलप्रपात, दशम फॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर टिकट व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा, बचाव कार्य, वाहन खड़ा करने की व्यवस्था और साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं, लेकिन उन्हें अब तक कर्मचारी भविष्य निधि, बीमा और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। विधायक ने सरकार से मांग की कि पर्यटन स्थलों में कार्यरत कर्मियों को बीमा, कर्मचारी भविष्य निधि और सेवा के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.