पर्यटनकर्मियों ने विधायक का जताया आभार
रांची, मार्च 12 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। झारखंड विधान में जलप्रपात पर्यटन स्थल में कार्यरत पर्यटन कर्मियों का ईपीएफ, जीवन बीमा, मृतक पर्यटन कर्मियों के आश्रितों को कार्य पर रखने आदि मामले को उठाने पर गुरुवार को पर्यटनकर्मियों ने खूंटी विधायक राम सिंह मुंडा का आभार व्यक्त किया हैं। पर्यटनकर्मियों ने कहा कि विधायक ने इस मामले को बहुत अच्छी तरह से रखा है। आभार व्यक्त करने वालों में झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, संरक्षक बालेश्वर बेदिया, योगेश्वर अहीर नंदराम पूर्ति, सोहन बेक, राजेन्द्र महतो, दुर्गा भेंगरा बच्चन नाग आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.