रांची, जून 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुंडरू फॉल में गुरुवार को दिन के ढाई बजे एक पर्यटक को पर्यटनकर्मियों ने डूबने से बचा लिया गया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी 22 वर्षीय कृष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ हुंडरू महादेव के बगल सोना डुभुआ डेंजर जोन के पास नहा रहा था। उसी दौरान कृष पानी की तेज धार में बहने लगा और एक पत्थर को पकड़कर मदद के लिए चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर मौके पर मौजूद पर्यटनकर्मी राजकिशोर प्रसाद और जीतवाहन भोगता ने पानी में जाकर कृष को सुरक्षित बाहर निकाला। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पर्यटक जबरन पानी में चले जाते हैं। रोकने पर वे बहस करने लगते हैं। ज्ञात हो कि लगातार बारिश से हुंडरू, जोन्हा और सीता फॉल पूरे उफान पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.