नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में एक पर्यटक की कार की चपेट में आने से एक लावारिस कुत्ते की मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मल्लीताल स्थित एसबीआई बैंक के पास बाजपुर से आए पर्यटकों की कार की चपेट में एक लावारिस कुत्ता आ गया। हादसे में कुत्ते की मौत हो गई। घटना को देख लोगों ने कार चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, पर कार नहीं रुकी। इस दौरान एक युवक ने कार रोकने के प्रयास में उसके शीशे पर हाथ मारा, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर मल्लीताल चौकी के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी पशुप्रेमियों ने विरोध जताया, जिससे माह...