बागेश्वर, मई 10 -- देवेंद्र पांडे, कौसानी। विश्व प्रसित्र कौसानी में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। यहां के सौंदर्य देखने के लिए यहां पर्यटकों की आमद भी बढ़ने लगी है। यहां पहुंचकर लोग हिमालय की लंबी श्रृखंला देख रहे हैं। सूर्योदय व सूर्यास्त का भी विहंगम दृश्य देख रहे हैं। होटल स्वामियों को अब बेहतर पर्यटन सीजन की उम्मीद जगने लगी है। रविवार को कौसानी में पर्यटकों की आमद एकाएक बढ़ गई। लोगों ने यहां अनासक्ति आश्रम, पंत विथिका का भ्रमण किया। यहां से हिमालय की लंबी श्रृंखला देखी। होटल संचालक पूरन दौसाद ने बताया कि जब तक जंगल जल रहे थे लोग यहां आने से कतरा रहे थे, बारिश के बाद यहां से विहंगम दृश्य दिखाई देने लगे हैं। इसे देखने के लिए पर्यटक यहां आने लगे हैं। गुजरात, मुंबई, दिल्ली, बंगलुरु से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। उन्हें कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.