गिरडीह, जुलाई 10 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखंड बिहार की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ इन दिनों अपनी मनमोहक प्राकृतिक छटा के कारण पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। पहाड़ियों पर छाए बादलों के झुंड और हरियाली से ढकी वादियों ने पूरे क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगा दिया है। आस्था और प्रकृति का अनूठा संगम लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। जानकारी मिली है कि इनदिनों प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का जुटान हो रहा है। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ से पारसनाथ गुलजार हो रहा है। बताया जाता है कि आस्था व पर्यटन का अद्भुत संगम पारसनाथ पहाड़ बादलों के झुंड से खूबसूरती बढ़ गई है। पहाड़ की हरियाली व प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को लुभा रही है। रिमझिम बरसात के बीच पहाड़ की चोटियों से अठखेलियां करता बादलों का झुंड पर्यटकों...