देहरादून, जनवरी 30 -- श्रीनगर। बीते गुरुवार को दिल्ली के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच हुए घटनाक्रम को लेकर नाराज युवाओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने कोतवाल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कोतवाल की शिकायत को लेकर शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने डीएसपी अनुज कुमार से मुलाकात की और कोतवाल को हटाने की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता सुधीर जोशी ने श्रीनगर के नव-नियुक्त कोतवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए बीते दिन घटित घटनाक्रम का विवरण डीएसपी के समक्ष रखा। युवाओं और नेताओं का आरोप है कि घटनाक्रम के दौरान कोतवाल की भूमिका संतोषजनक नहीं रही, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित कोतवाल के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीएसपी अनुज कुमार ने प्रतिनिधिमं...