बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- टमटम यूनियन की बैठक में पदाधिकारियों ने की अपील राजगीर, निज प्रतिनिधि। मेला थाना परिसर में बुधवार को टमटम यूनियन संघ सह अनुदानित रिक्शा चालक संघ की बैठक हुई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने चालकों से कहा कि पर्यटक उनके लिए देवता तुल्य हैं। उनसे रोजी-रोटी चलती है। इसलिए उनसे सहजता से पेश आएं। यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संघ का चुनाव होने के बाद यह पहली अनौपचारिक बैठक है। वर्तमान परिवेश में टमटम को बचाये रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने संगठन में पनप रहे अनुशासन पर नाराजगी जतायी। उन्होंने सदस्यों से किसी भी मामले में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक के बाद खिचड़ी-चोखा के भोज का आयोजन किया गया। बैठक में शिवालिक यादव, मुन्नीलाल राजवंशी, मनोज कुमार, कैलाश मुखिया, गूगल राजवंशी, तेगा यादव, विजय ...