कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक जोड़ी और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मालदा टाउन से आनंद विहार के बीच वाया गोविंदपुरी चलेगी। सफर के इच्छुक यात्री मंगलवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 03435 मालदा टाउन से चार, 11, 18, 25 मई, एक, आठ, 15, 22, 29 जून को तो 03436 आनंद विहार टर्मिनल से पांच, 12, 19, 26 मई, दो, नौ, 23 व 30 जून को चलेगी। मालदा टाउन से यह ट्रेन सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होगी। रास्ते के कई स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार सुबह 06:05 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 06:10 बजे रवाना होकर दोपहर 13:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार दोपहर 14:50 बजे रवाना होकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.