जमशेदपुर, जून 17 -- झारखंड वन विभाग ने वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए नई वन्यजीव संरक्षण गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत दलमा वन्यजीव अभयारण्य समेत राज्य के संरक्षित वन क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए सख्त आचार संहिता लागू की गई है। जंगलों में प्लास्टिक बोतल, पैकिंग फूड और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री ले जाने पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वन विभाग के अनुसार, दलमा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा छोड़ा जाता है, जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। प्लास्टिक कचरा मिट्टी और जलस्रोतों को प्रदूषित करने के साथ-साथ जंगली जानवरों के लिए भी खतरा बन रहा है। इसी को देखते हुए पर्यटकों को अपना कचरा वापस ले जाने और जंगल को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए हैं।नई गाइडलाइंस म...