पर्यटकों के लिए रात में भी खोले जाए पंप
पिथौरागढ़, मई 25 -- संतोष, पिथौरागढ़। सोशल वैलफेयर सोसायटी ने प्रशासन से आदि कैलास ओम पर्वत, मुनस्यारी आदि पर्यटक स्थलों में भीड़ को देखते हुए रात में भी पंप खुले रखने की मांग की है। सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पुनेठा के नेतृत्व में सदस्यों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। सदस्यों ने कहा कि देश भर से इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक सीमांत जनपद आ रहे हैं। अधिकतर लोग अपने-अपने वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। कई दफा रात में पर्यटक जिला मुख्यालय पहुंचते हैं, उन्हें पेट्रोल-डीजल की आवश्यकता होती है लेकिन पंप बंद रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.