पर्यटकों के लिए मुंडेश्वरी, करकटगढ़, राजगीर में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी
पटना, जून 14 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि पर्यटकों के लिए मां मुंडेश्वरी मंदिर, करकटगढ़ जलप्रपात तथा राजगीर में अनुदानित दर पर हेलिकॉप्टर सेवा प्रारंभ की जाएगी। साथ ही वाल्मीकिनगर के लिए शनिवार और रविवार को पर्यटकों के लिए रियायती दर पर वायुसेवा शीघ्र प्रारंभ होगी। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये।
पर्यटन के लिए नए कदम मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पटना प्रस्थान से आगमन तक 'एंड-टू-एंड' सेवा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम शुरू करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाना है। इसके लिए बुनियादी ढांचे को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.