रांची, मार्च 17 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने डोम्बारीबुरु, पेरवाघाघ, उलिहातु और पंचघाघ समेत अन्य प्रमुख स्थलों के रखरखाव, साफ-सफाई और प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.