हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार के नैनीताल मार्ग पर कालाढूंगी से चार किलोमीटर पहले ब्रेक फेल हो गए। चालक ने कार को सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर खाई में गिरने से रोका। इस हादसे में कार सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। गंभीर घायल पिता-पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं।एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि रामनगर चौक बनारस (उत्तर प्रदेश) निवासी 42 वर्षीय सुशील शुक्ला पुत्र राम कुमार शुक्ला, अपनी पत्नी 36 वर्षीय अर्चना शुक्ला, पुत्री 12 वर्षीय सृष्टि शुक्ला, भाई 36 वर्षीय अभय शुक्ला, अभय की पत्नी 30 वर्षीय अंकिता शुक्ला, पांच वर्षीय बेटा आयुष्मान शुक्ला, तीन वर्षीय पुत्री ऐश्वर्या शुक्ला गुरुवार को बनारस से रामपुर अप...