पर्फ को हरा प्राइम एनलाइटेन इलेवन पहुंचा सेमीफाइनल में
कानपुर, जून 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चल रही 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। इसमें प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने पर्फ इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में पर्फ इलेवन की पूरी टीम 15.5 ओवर में महज 49 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अध्ययन व शिवांश राय ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी प्राइम एनलाइटेन इलेवन की टीम ने 9.5 ओवर में एक विकेट पर 50 रन बनाकर मैच जीता। अध्ययन शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- विष्णु की पारी से सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.