नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 15 साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 6 अन्य राज्यसभा सांसद भी AAP छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।कौन-कौन से सांसद छोड़ रहे हैं पार्टी? राघव चड्ढा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनके साथ कुल 6 अन्य सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। संदीप पाठक और अशोक मित्तल। ये दोनों चड्ढा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस और भाजपा के सदस्यता ग्रहण समारोह में मौजूद थे। इनके अलावा, चड्ढा ने विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता का नाम लिया। हालांकि ये चारों नेता ...