नई दिल्ली, जून 9 -- भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही औपचारिक तौर पर कूटनीतिक रिश्ते ठप पड़े हों, लेकिन दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे से बातचीत का सिलसिला जारी है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों के बीच 'ट्रैक-II' वार्ता के कम से कम तीन दौर हो चुके हैं। हालांकि, इन बैठकों का फोकस अब कश्मीर या पुराने विवाद को सुलझाने से हटकर सीधे तौर पर 'संघर्ष टालने' पर आ गया है।क्या है बैठकों का नया एजेंडा? कई दशकों तक भारत-पाकिस्तान के बीच अनौपचारिक बातचीत का मुख्य उद्देश्य विवादों को सुलझाना रहा था, लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ट्रैक-II कूटनीति अब विवादों के समाधान के बजाय तनाव को बढ़ने से रोकने और संघर्ष को मैनेज करने पर केंद्रित हो गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि जम्मू-कश्मीर और सिंधु ...