पर्दाफाशः साइबर ठगी गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन साइ व्रज अभियान के तहत नहटौर पुलिस ने निवेश स्कैम, फर्जी कॉल और फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, आधार व पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल जेएमआईएस और प्रतिबिंब पोर्टल के विश्लेषण में गिरोह की गतिविधियां सामने आईं। जांच में पता चला कि आरोपी देशभर के लोगों को निवेश के नाम पर झांसा देकर, फर्जी कॉल और फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट से जुड़े साइबर अपराधों के जरिए धोखाधड़ी करते थे। ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में मंगवाकर एटीएम के माध्यम से निकाल ली जाती थी। गिरोह के विरुद्ध एनसीआरपी पर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.