औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। शहर के पचास शैय्या जिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था मरीजों के लिए राहत की बजाय परेशानी का सबब बनती जा रही है। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं और मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में ऑफलाइन पर्चे बंद होने के बाद पंजीकरण खिड़की पर भीड़ और बढ़ गई है। एक ही काउंटर पर ऑनलाइन पंजीकरण होने से धक्का-मुक्की और शोरगुल की स्थिति बनी रहती है। कई मरीजों को आधे घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ दिन के लिए एक काउंटर शुरू किया गया था। मगर वह बंद कर दिया गया। अव्यवस्था का आलम यह है कि अस्पताल में मौजूद अन्य लोग भी अपने मोबाइल फोन से पंजीकरण कराने में जुटे हैं। बुधवार को भी भारी भीड़ के चलते ड्यूटी पर तैनात गार्डों को मरीजों की मदद के लिए आगे आना पड़ा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.