मैनपुरी, मार्च 17 -- कस्बा निवासी उपभोक्ता की गैस की पर्ची बिना उपभोक्ता के काट दी गई। जिसके बाद डिलीवरी भी हो गई लेकिन गैस उपभोक्ता तक नहीं पहुंची। उपभोक्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। कस्बा के मोटा रोड निवासी मुकेश चंद्र शाक्य ने बताया कि उनका कस्बा की खिलाड़ी गैस सर्विस पर एक घरेलू कनेक्शन है। 16 मार्च को जब उन्होंने अपनी गैस बुकिंग करने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया तो पता लगा कि उनके कनेक्शन से 12 मार्च को पर्ची काटकर गैस की डिलीवरी कर दी गई जबकि न तो उन्होंने गैस की बुकिंग की थी और न ही उन्हें गैस डिलीवर हुई। अब 7 अप्रैल को अगली बुकिंग संभव दर्शा रहा है जबकि उनकी गैस खत्म होने को आ गई है। एक तरफ सरकार द्वारा 25 दिन व 45 दिन बाद ही गैस बुकिंग का नियम लागू कर दिया गया है। वहीं उपभोक्ताओं की बिना जानकारी के उनके कनेक्शन की गैस पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.