पर्ची कटवाने को लेकर चालक व कर्मी भिड़े
उन्नाव, जून 7 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाने को लेकर शनिवार वाहन चालक और कर्मचारी में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को समझा कर मामले को शांत कराया। चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया कि मारपीट की कोई घटना नही हुई है। वाहन में फास्टैग नही लगा था। वाहन चालक पर्ची कटवाने से इंकार कर रहा था। जिसे समझा कर पर्ची कटवा दी गई और वह वाहन लेकर चल गया। यह भी पढ़ें- जागाहेडी टोल पर चालक से मारपीट में पांच टोलकर्मी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.