कन्नौज, नवम्बर 26 -- जलालाबाद। चकबंदी प्रक्रिया के तहत पर्चा 23 के वितरण को लेकर बुधवार को किसानों ने जोरदार विरोध कर प्रदर्शन किया। भारतीय स्टेट बैंक के पास चकबंदी अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे और उन्हें पर्चा 23 लेने के लिए कहा, लेकिन अधिकांश किसानों ने इसे लेने से साफ इनकार कर दिया। विरोध बढ़ता देख अधिकारियों ने किसानों को समझाने की काफी कोशिश की। बातचीत के दौरान केवल दो-तीन किसानों ने पर्चा लिया। जबकि बड़ी संख्या में किसान बिना पर्चा लिए ही वापस चले गए। किसानों का साफ कहना था कि वे चकबंदी नहीं चाहते और पूरी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए। किसानों ब्रजेश कुमार और ओमप्रकाश ने कहा कि चकबंदी के कारण जमीनों की कटौती हो रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि कटौती में मनमानी की जा रही है और उन...