बरेली, जून 24 -- जिला अस्पताल और 300 बेड हास्पिटल में बंटे नेत्ररोग विभाग की वजह से मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। नेत्ररोग की ओपीडी एक अस्पताल में हो रही तो आपरेशन दूसरे अस्पताल में होता है। मंगलवार को भी कई मरीज पर्चा बनवाने के बाद जिला अस्पताल में नेत्ररोग की ओपीडी खोजते रहे। मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर पर लंबी कतार रही। करीब एक बजे नन्हीं देवी का पर्चा बना। उनको बुखार के साथ ही आंख में जलन की परेशानी थी। फिजिशियन को दिखाने में ही आधा घंटा बीत गया। फिर जब वह आंख के डॉक्टर को दिखाने पहुंची तो पता चला कि जिला अस्पताल में सिर्फ आपरेशन होता है। ओपीडी वहां नहीं बल्कि 300 बेड अस्पताल में चलती है। तब तक पौन दो बज गए थे। ऐसे में 300 बेड अस्पताल में पर्चा भी नहीं बन सकता था। यही हाल नवाबगं...