प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर के पास शुक्रवार रात करीब 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। ऊपर की मंजिल पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने काउंटर के पास उसे पड़ा देखा तो स्वास्थ्य कर्मी उसे इमरजेंसी में ले गए। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...