शाहजहांपुर, मई 27 -- कलान। परौर थाना पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रैक्टर और एक रेपर मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। थाना प्रभारी जुगुल किशोर पाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव ग्यूडी के पास सुनसान इलाके में रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों और मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली व रेपर मशीन सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...